कैसे जाने आपकी फीमेल डॉग हीट पर आई है या नहीं ?
मादा के हीट पे आने का समय
एक बिच एक साल के अंतराल में 6 महीने कर 2 बार हीट पर आती है। एक बार हीट का समय 6 -8 दिन तक हो सकता है , कोई भी फीमेल 6 महीने तक हीट पर आ जाती है।
लेकिन आकर और ब्रीड के कारण इनमें फर्क हो सकता है।
छोटी टॉय ब्रीड 6 से 9 महीने तक हीट में आ जाती है जबकि बड़ी ब्रीड कई बार 2 साल तक की उम्र तक भी हीट पर नहीं आती है।
इनकी 2 स्टेज होती है
पहली स्टेज में योनि में सूजन आ जाती है। ब्लड निकलता है
जहा पर फीमेल बैठती है वह पर भी खून गिरता है पर कई फीमेल खुद ही साफ कर देती है और मालिक को पता नहीं चलने देती।
ये समय 8 से 13 दिन तक का होता है ,इस में फीमेल दूसरे डॉग्स को आकर्षित तो करती है पर पास आने नहीं देती।
अब फीमेल खाना कम खाती है बार बार पेशाप करने जाती है
दूसरी स्टेज में खून आना बंद हो जाता है ,सूजन रहती है ,इस समय फीमेल मीटिंग के लिए तयार होती है ,
खून बंद होने के दूसरे दिन मीटिंग करवानी चाहिए ,इसके आस पास एक दो मीटिंग से गर्भ धारण की सम्भावने बढ़ जाती है।
ये 4 से 9 दिन समय रहता है
कोई टिप्पणी नहीं