Breaking News

भारत में रोजगार के साधन कैसे बनेगे ?

आपने हमारे पिछले ब्लॉग में देखा की भारत में जो भी बदलाव व् नए कानून आये है वो सहारनीय है
बहुत सारे देशो की अपनी एक पहचान है जिसकी वजह से वो जाने जाते है
हमारे भारत की एक पहचान है की इस देश में सभी धर्मो के लोग आपको मिल जायेगे ये एक अच्छा भाग भी है भारत का और एक कमजोर भाग भी
इन्ही धर्मो के चरक्रव्युह से कई लोग बाहर नहीं निकल पाए है जिस से वो मानवता से अलग होते जा रहे है

आपको बतात्ते है ऐसे कौन से कार्य या बदलाव है जिस से भारत और आगे जा सक्ता है
और पूरा भारत एक अलग पहचान बन सकता है फिर यहाँ से बच्चे पढ़ने लिखने बाहर नहीं जायेंगे

सबसे पहले AC  BC  में छूट करना बंद करे देश इससे आप नीच जाती को ऊपर उठा रहे हो तो दूसरी तरफ जरनल जाती को और भी पिछड़ा बना रहे है ,देश में भेद भाव बंद करे ,हर इंसान को उसकी योग्यता और गुणवन्ता देख कर की नौकरी मिले 


स्कूल :-किसी भी देश का मुख्य भाग है  बच्चे ही भविष्य होते है देश का 

भारत में पर स्कूल के नाम पर धन्दा हो रहा है जिस से की आम इंसान अपने बच्चे को पढ़ा ही नहीं पता है 
अगर सरकार भारत के सभी बच्चों का जो लड़का है या लड़की जिसकी आयु 18 वर्ष हो पढ़ाई बिलकुल फ्री (मुफ्त )करा सकती है इस में कोई जाति या वर्ग नहीं आएगा सबको समान शिक्षा मिलेगी 

18 वर्ष तक ही इन बच्चो के स्कूल वाहन भी फ्री करवाए जाये 

18 के बाद की पढ़ाई पर परिवार खर्च करे वो सुनिश्चित करे विभाग 

हॉस्पिटल :-

हॉस्पिटल किसी भी देश की प्रगति का एक  है , सरकार को चाहिए की 60 या 65 वर्ष से किसी भी महिला या पुरुष की दवाई और इलाज सरकार की तरफ से फ्री (मुफ्त ) कराया जाना चाहिए फिर वो चाहे किसी भी जाति या वर्ग का हो सभी को एक सामन मिलना चाहिए ये हक्! 

शॉप रजिस्टर :-

सरकार को चाहिए की वो भारत में जितनी भी शॉप है चाहे कोई जूस की दुकान ,फल की दुकान या कोई और ठेला या खाना बनाने वाली दुकान कोई भी छोटी बड़ी दुकान हो उसे सरकारी रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है 

ये रजिस्ट्रेशन होगा बिलकुल मुफ्त सरकार इसका पैसा लेगी ये सुनिश्चित करे और ऑनलाइन आकर भी लोगो को जगरुक करे की बिलकुल फ्री है अगर आपसे कोई 1 रुपए भी लेता है तो हमे सम्पर्क करे 

इस से होगा क्या ?

इस से सरकार को पता चलेगा की हमारे किस राज्य में कौन का इंसान क्या काम कर रहा है ,ये भी एक जनसंख्या जनगणना की तरह ही होगा बिना रजिस्टर कराये कोई शॉप नहीं खुलेगी ,इस से जो लोग ठेला या छोटी सी काम चलाऊ दुकान डालते है गरीब वर्ग के लोग ,उनको एक लाइसेंस फ्री में मिल जजयेगा सरकार की तरफ से दुकान का ,इस से ऐसे आधार कार्ड लिंक होगा ,सर्कार को लोगो के रोजगार की भी खबर होगी 
कोई अवैध किसी गरीब के ठेले पर कब्जा नहीं कर सकेगा ऐसे 

note : इस में गरीब वर्ग की मदद की जाये उन्हें तंग करने के लिए ये कानून न बनवाये 



अगर भारत में रोजगार को बढ़ाना है तो भारत में प्राइवेट स्कूल ,प्राइवेट हॉस्पिटल और प्राइवेट बैंक बंद करने होंगे ,भारत की बहुतसारी जनता ऐसे ही टुकड़ो ें में बट कर रह गयी है

जों बंद होना चाहिए 

 शिक्षा और इलाज आज भारत के लोगो ने धंदा बना लिया है इनकी वजह से ही कितनी NGO भी खुल गयी है ये काम किसी ngo  का नहीं है सरकार का  है 

अगर प्राइवेट स्कूल बंद होंगे तो सरकारी स्कूल को और आलिशान बनाइये ,प्राइवेट स्कूल के अध्यापक सरकारी स्कूल में लीजिये , स्कूल की पढ़ाई को प्राइवेट स्कूल की तरह बनाइये ,अनुशाशन ज्यादा लाइए ,बड़ा या छोटा कोई भी जाति का हो किसी को कोई आरक्षण न दिया जाये ,बच्चो की पढ़ाई ही उन्हें आगे लेकर जाये न की उनका बैकगॉउन्ड। इस से सभी प्राइवेट स्कूल के अध्यापक ट्रेनिंग के बाद ही स्कूल में लिए चुने जायेंगे। 

सरकारी स्कूल को एक अलग पहचान दीजिये ,बिना ट्रेनिंग या एक्सपेरिन्स के कोई अध्यापक न चुना जाये स्कूल में ,
सरकारी स्कूल सिर्फ नाम का ही होगा पढ़ाई किसी अव्वल या इंग्लिश स्कूल से कम न होगी 
सरकारी स्कूल की छुटियाँ बहुत कम होगी ,लगभग प्राइवेट स्कूल की तरह ,फिर देखिये हमारे बच्चे सरकारी स्कूल में भी पढ़कर कहा जाते है 

?

प्राइवेट हॉस्पिटल भी बंद होने चाहिए  बड़े से बड़ा डॉक्टर जो अपना प्राइवेट हॉस्पिटल बना कर बैठा है उसे बंद करवाए ,वही काबिल डॉक्टर अपने सरकारी हॉस्पिटल में लेकर आये ,हॉस्पिटल जयादा बनाये और हर हॉस्पिटल में हर बीमारी के इलाज के लिए हर एक डॉक्टर उपलभ्द हो  ऐसा नहीं की एक डॉक्टर बिठा दिया और हॉस्पिटल का काम पूरा कर दिया ,हर शहर में एक PGI की तरह हॉस्पिटल उपलभ्द होगा ,दवाइया ज्याद तर पैन किलर इस्तेमाल होती है हॉस्पिटल में ,परन्तु हॉस्पिटल पैन किल्लर के साथ साडी जरूरतमन्द दवाई भी उप्लभ्द करवाए 


अगर ये सब कानून लागु हो जाये तो देश की तस्वीर बदल सकती है ,भारत की जतना का नजरिया भारत के प्रति बदल जायेगा ,बहुत लोगो के बच्चे स्कूल जा सकेंगे और बहुत लोगो का इलाज हो सकेगा 

रोजगार के अवसर 

जब स्कूल सिर्फ सरकारी होंगे प्राइवेट नहीं तो स्कूल की जिमेवारी भी बढ़ेगी और बड़े जिमेवारी वाले स्कूल में अध्यापक भी चाहिए , टीचर को रोजगार मिलेगा और सभी छोटे बड़े वर्ग के बच्चो को एक समान पढ़ने का हक 


जब हॉस्पिटल भी सिर्फ सरकारी होगा और हॉस्पिटल में एक डॉक्टर नहीं बल्कि हर एक हॉस्पिटल में हर बीमारी के इलाज के लिए डॉक्टर उपलब्ध होगा! जब  प्राइवेट हॉस्पिटल की तरह हर सुविधा सरकारी हॉस्पिटल में होगी और वो भी कम लगत में तो इस से हर जरूरतमन्द को इलाज मिल पायेगा 
और जब हॉस्पटल बड़े  होंगे तो कर्मचारी और डॉक्टर नर्स भी और चाहिए रोजगार के भी अवसर होंगे 

















कोई टिप्पणी नहीं